Saturday, 10 June 2017

किसान - एक वोट

                                         

आज से बहुत सालो पहले किसान अन्नदाता हुआ करता था,धरती पर लोगो के भरड़ पोषण का जिम्मा अगर किसी के ऊपर था तो वो किसान था, फिर धरती औद्योगीकरण की और बढ़ी और अब कंधो पर भार भड़ता गया और किसान उद्योग में पिछड़ता गया, कई जगह हरित क्रांतियों ने जन्म लिए और एक घूँटा दिआ किसानो को, जिस ग्राफ से उन पर उम्मीदें बढ़ती गयी उसी ग्राफ से उनकी सामाजिक और आर्थिक स्तिथि गिरती गयी,जिस आजादी की नीव चम्पारण में किसान के छाती पर रख कर गयी थी आज उस आजादी का मोल किसान पा नहीं रहा, हर साल हर सरकार अपना HAPPY BIRTHDAY मनाती है मगर किसान तक केक कभी पहुँचता ही नहीं  है |

समय के साथ किसान बदला है, किसान अब अन्नदाता नहीं है, किसान अब वोट है | किसान वो वोट है जो न तो अल्पसंख्यंक का मजा लूटता है , न ही आरक्षण का तो एक पका पकाया वोट है किसान |
आज से बहुत साल पहले एक छोटे कांटी के नेता ने मंच से कहा 'जय जवान जय किसान" आज वो  किसान भी वोट है, और वो जवान भी | दिल के कहीं कोसो भीतर जो हमारे अंदर किसानो के प्रति प्रेम है जो अक्सर आर्टिकल में उभर आता है वो दरअसल जीवन में खो गया है, खेतो और सड़को पर आंदोलन करने वाले, भूँके पेट आसान करने वाले जब सत्ता में पहुँचते हैं तो वो खेत, वो भूँक भुला देते हैं, गलती उनकी नहीं है AC कैब में बैठ कर बाहर की दुनिया धूर्त और बेसहूर लगने ही लगती है, हालत ये है की किसान बस अब घोसड़ापत्र  में दीखता है, नेता जी की फोटो के निचे हल चलाता हुआ दीखता है, मगर दूर कहीं असल जिंदगी में वो इस चयन में लगा रहता है की रस्सी महंगी है या सल्फाश (जहर ) | आज किसान एक वोट है, जिसको एक पार्टी बोती है , दूसरी सींचती है और तीसरी काटने चली आती है, राजनीती प्रशंशा नहीं आलोचना के काबिल है क्यूंकि किसान भी वोट है और तुम भी वोट हो |

आज जब दोपहर में रोटी का पहला निवाला दाल में डुबोइएगा तो जीभ में लगाने से पहले सोचियेगा की कहीं इसे उगाने वाला जहर चखने की फ़िराक में तो नहीं है |     

Friday, 6 January 2017

TINDER WALA DHOKA

इंस्टाग्राम में DM आया कसम से खुश हो गए बायो में DELHIITE भी लिखा था..गूगल खोले देखे 10 TIPS TO IMRESS A GIRL . 5 ही मिनट में पूरा पढ़ डाले और सीधा सब कुछ कॉपी करते गए मैसेज में उन्होंने नंबर दिया हम समझ गए इनकी भी हालात भी बस हमारी जैसी है, पूछने पे बतायीं की SOUTHEX की हैं, बस हम सातवे आसमान में, हम ने ज़िद्द ही कर दी मिलने की, डर था कहीं किसी और के DM का रिप्लाई न कर दें ये | जैसे की सब आकर मिलते हैं राजीव चौक में हम भी मिले, सेंट्रल पार्क पास ही था बैठे फिर जैसे ही उन्होंने सामने CCD देखि उन्हें धूप लगने लगी हम भी तैयार हो कर आये थे इसके लिये कसम से | पहुँच गए बढ़िया माहौल था अंदर का एक दम चका चौंध खूब बढ़िया कॉफ़ी महक रही थी मेनू में उन्हें ETHIOPIAN कॉफ़ी पसंद थी 140 की ,गुप्ता जी की दुकान याद आ गयी कसम से 5 रुपये का पाउच लाते थे और हम सब पीते थे बहुत गन्दा लूटने वाले थे एहसास हो रहा था दोस्त होता तो कह भी देते एक और मग्घा ले आना बे इसी में पी लेंगे, पर चोमू बन गए थे, मंगवा लिए | वो परी लग रही थी कसम से, हम तो मतलब बहुत खुश थे की हो गया अब हो गया, वो जैसे ही कॉफ़ी में दिल बनवाने गयीं तो उनके फ़ोन में TINDER का नोटिफिकेशन POP होने लगा,बहुत गन्दा दिल टूट गया हमारा भी और कॉफ़ी वाला भी कॉफ़ी का तो हम ही तोड़े थे पी गए उसको | वो कह रही थी ये नार्मल हैं , हमको व् लगा सही हैं | चले आये वहां से बैठे थे उदास कसम से गरिया रहे थे सब सेंट्रल पार्क में नीचे साइड बैठने वालो को | शाम को जब सोचे की ऐसे नहीं चल पायेगा गए RAFTAAR में एक FOSTERS खोल ही रहे थे की वहां एक हमारे जैसा ही लड़का उस परी को प्रोपोज़ कर रहा था, हम समझ गए नार्मल क्या है| SHE ACCEPTED HIM फिर कुछ देर बाद दोनों "मेरे सैयां जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया" वाले गाने में खूब नाच रहे थे, उस लड़के में हमको हम ही दिख रहे थे, FOSTERS भी छोड़ आये उसी के लिए |
हमको कसम से अपना शहर याद आ गया उसको एक बार बस मिश्रा सर की कोचिंग से उतरते देख लेते थे तो 3 हफ्ते कि खुराक मिल जाती थी बस हो गया उतने में ही खुश रह लेते थे, केमिस्ट्री लैब हम बार बार क्यों जाते थे? जिससे रोशनदान से उनको झाँक सकें और केमिस्ट्री वाली मैडम समझ जाती थी की कुछ देर तक और झांकते रहे तो एक्सप्लोसिव रिएक्शन हो जायेगा और हमे बुला लेती थी लैब में | ऑनलाइन डेटिंग तो हम करते थे उनके 3 months ago के TTYL को पढ़ कर खुश होते रहते थे , DDLJ टाइप रोमांटिक लगता था वो मीनिंग उसकी कभी पूंछते ही नहीं थे उनसे ,शर्म आती थी,अब लगता हैं काश पूछ ही लिए होते पर तब कि मजा अलग था रजाई लाख अच्छी थी पार्क से ,तकिया लाख अच्छा था HUG से | उम्मीद नहीं छोड़े हैँ पर हमको पता हैं जब उनकी शादी हो जाएगी और कार के पीछे लाल स्टीकर से जो दो बच्चो के नाम लिखे होंगे उनमे से छोटे वाले का नाम 'PRINCE ' जरूर होगा |